जमुई, अप्रैल 5 -- अलीगंज । निज संवाददाता चंद्रदीप थाना क्षेत्र के नोनी गांव में शुक्रवार रात्री लगभग 1 बजे रबी फसल की खलिहान में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये मूल्य की दलहनी फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगो द्वारा हल्ला करने के उपरांत किसी तरह काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। पीड़ित किसान संजय सिंह, कौशल सिंह ने बताया कि अभी मसूरी, खेसारी, चना, तीसी फसल की कढ़नी हो रही है, सभी फसल को खलिहान में जमा कर रखा था, तभी यह अगलगी की घटना हो गई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नही है, हमलोगो को किसी से भी किसी तरह का अदावत भी नहीं था। इस अगलगी की घटना में कुल मिलाकर लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की क्षति हो गई। इस आकस्मिक घटना से किसान हतप्रभ है। पीड़ित किसान के घर का आर्थिक बजट इसी फसल पर निर्भर करता है। घटना की सूचना पाकर चंद्रदीप पुलिस मौके पर पहुंच गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.