नोनीहाट के बासुकीनाथ मोड़ को नाग वासुकी चौक के रूप में विकसित करने की मांग
दुमका, अगस्त 31 -- झामुमो नेता एवं समाजसेवी राजेश कुमार सिंह ने उपायुक्त दुमका को पत्र लिखकर नोनीहाट स्थित बासुकीनाथ मोड़ को विकसित करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि 25 जुलाई 2025 को जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में उपायुक्त की अध्यक्षता में बासुकीनाथ मोड़ पर भव्य शिव द्वार बनाने का निर्णय लिया गया था। पूर्व में यहां एक विशाल आरसीसी तोरण द्वार था जो टूट चुका है। राजेश सिंह ने कहा कि यह स्थान गंगा-बासुकीनाथ कांवरिया सर्किट का अहम हिस्सा है। बासुकीनाथ प्रवेश द्वार पर प्राचीन नाग वासुकी मंदिर है जहां दुमका जिले का सबसे बड़ा एक दिवसीय मेला लगता है। सालों भर श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरते हैं। सड़क की बनावट के कारण यह स्थल सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील है और हाल के वर्षों में कई बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। उन्होंने व्यापक लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.