मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। टेंगरारी के खेल मैदान में रविवार को नोनीमन क्रिकेट क्लब और मेजबान टेंगरारी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टेंगरारी की पूरी टीम 9.5 ओवरों में 68 रना बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए नोनीमन ने चार विकेट के नुकसान पर 10वें ओवर में मैच जीत लिया। नोनीमन टीम की ओर से मुकेंद्र कुमार ने बेहतर प्रदर्शन किया। पूरे सीरीज में विपिन कुमार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस मौके पर भगत सिंह, सुधीर डिसुजा, चंदन कुमार, विकास कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.