देवघर, जून 1 -- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार सारठ बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने प्रखंड के सभी 27 पंचायतों में शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए बीआरसी में कार्यरत आधार ऑपरेटर प्रभाकर कुमार को शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- बच्चों का नया आधार कार्ड बनाने व अपडेट करवाने के लिए अंचल कार्यालय में लगा शिविरशिविर का आयोजन इस बाबत बताया गया कि एक जून से 30 जून तक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संबंधित क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के छूटे हुए बच्चों का आधार कार्ड बनाया जाएगा। सोमवार को इसकी शुरुआत सारठ पंचायत से की गई। वहीं दो जून को पथरड्डा, तीन जून को बोचबांध, चार जून को बसहाटांड़, पांच जून को नवादा, 6 जून को केराबांक एवं 30 जून ...