मधुबनी, मार्च 6 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में गर्मी शुरू होते ही पेयजल की समस्या धीरे-धीरे सामने आने लगी है। वार्ड 23 के नोनिया टोल में स्थित सबमर्सिबल पंप कई दिनों से बंद पड़ा है, जिससे आसपास के दर्जनों परिवारों को पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह सबमर्सिबल भाकपा कार्यालय के पास लगा हुआ है और इसी से इलाके के कई घरों को पानी मिलता है। राजेन्द्र प्रसाद, संतोष साह व अन्य ने बताया कि सबमर्सिबल से जुड़ा बिजली कनेक्शन जल जाने के कारण पंप काम नहीं कर रहा है। कई दिन बीत जाने के बाद भी इसे ठीक नहीं कराया गया है, जिससे लोगों को चापाकल और दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ जलसंकट और गहराने की आशंका से लोग चिंतित हैं। लोगों ने बताया कि सबमर्सिबल को जल्द दुरुस्त कर जलापूर्ति बहाल की जानी चाहिए। साथ ही इलाक...