मधेपुरा, दिसम्बर 2 -- कुमारखंड,निज संवाददाता । प्रखंड के बिशनपुर सुंदर पंचायत के परसाही स्थित भगवती स्थान वार्ड 11 से कब्रिस्तान होते हुए पूरब नोनियारी टोला वार्ड 10 तक जाने वाली कच्ची सड़क नहीं बनने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कच्ची सड़क में कब्रिस्तान के पास बने पुलिया की स्थिति खराब होने के साथ ही थोड़ा आगे बीच सड़क में कटान बन जाने से इस होकर आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बरसात के मौसम में लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है और लगभग आवागमन बंद ही हो जाती है। वार्ड के स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब से पंचायती राज का गठन हुआ है, उससे पहले से ही इस कच्ची सड़क पर किसी का ध्यान अभी तक नहीं गया है। जबकि दोनों वार्डो का मुख्य निकास यह कच्ची सड़क ही है। दोनों वार्ड में रहने वाले लोग श्याम सुंदर मुखिया, बद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.