नोनार विद्यालय की जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से दो शिक्षक जख्मी
आरा, जून 25 -- पीरो, संवाद सूत्र। मध्य विद्यालय नोनार के जर्जर भवन की छत के प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा गुरुवार को टूटकर अचानक गिर पड़ा। इसकी चपेट में आकर दो शिक्षक जख्मी हो गये। खैरियत यह रही कि घटना के समय विद्यालय में बच्चे मौजूद नहीं थे, अन्यथा कई बच्चे इसकी चपेट में आ सकते थे। बताया जा रहा है कि जर्जर भवन की छत का प्लास्टर पहले से ही टूटकर गिर रहा था, जिसकी कुछ दिन पहले मरम्मत कराई गई थी । गुरुवार को विद्यालय के शिक्षक कमरे में बैठे थे, तभी प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आकर शिक्षक श्रीराम राय और मो कलीमुद्दीन जख्मी हो गये। श्रीराम राय के सिर में ज्यादा चोट आने के कारण उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। इस घटना से विद्यालय के शिक्षकों में भय व्याप्त है। शिक्षकों ने खुद की सुरक्षा को ध्यान में रखकर विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.