नोनारी-कांधरपुर मार्ग का विधायक ने किया लोकार्पण
चंदौली, मार्च 30 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कान्धरपुर गांव में नोनारी-कान्धरपुर संपर्क मार्ग का लोकार्पण बीते रविवार की देर शाम सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने किया। यह संपर्क मार्ग 13.40 मीटर लंबाई का है, जिसका निर्माण 47.30 लाख रुपये की लागत से किया गया है। विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर मार्ग का लोकार्पण करते हुए कहा कि सड़क विकास किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार होता है। इस मार्ग के निर्माण से नोनारी, कान्धरपुर तथा आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है। इस संपर्क मार्ग से क्षेत्र के किसानों, छात्रों एवं आम नागरिकों को सीधा लाभ मिले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.