नोनगांव पंचायत में खेतीबाड़ी और पशुपालन कार्यशाला आयोजित
चतरा, मई 27 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के नोनगांव पंचायत स्थित पंचायत भवन में एचआरडीपी परियोजना के तहत एचडीएफसी बैंक एवं सपोर्ट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय खेती-बाड़ी एवं पशुपालन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा ने की। अपने संबोधन में मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा ने कहा कि ग्रामीण विकास की वास्तविक मजबूती खेती-बाड़ी, पशुपालन एवं स्वरोजगार गतिविधियों से ही संभव है। उन्होंने एचआरडीपी परियोजना के माध्यम से गांवों में संचालित विकासात्मक कार्यों की सराहना करते हुए ग्रामीणों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यशाला के दौरान किसानों एवं पशुपालकों को आधुनिक कृषि पद्धति, उन्नत बीज, पशु प्रबंधन, पोषण, जैविक खेती तथा आय बढ़ाने के प्रभावी उपायों की विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.