चतरा, मई 3 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि। प्रखण्ड क्षेत्र के सिंघानी के परसोनिया नदी पर पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गया है जिससे सिंघानी पंचायत सहित मेराल पंचायत के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जानकारी अनुसार यह पुल लगभग दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों में सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास के प्रति आभार जताया है।
पुल निर्माण की प्रक्रिया वहीं प्रखण्ड क्षेत्र के नोनगांव और बेलहर के नदी पर विधायक उज्जवल दास द्वारा अनुशंसित पुल निर्माण को लेकर शुक्रवार की देर संध्या तक डीपीआर तैयार करने के लिए विभाग के अधिकारी एवं कर्मी जुटे रहे। अधिकारियों ने बताया कि पुल निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उम्मीद है कि दोनों नदी पर पुल निर्माण की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू हो जाएगी। जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.