मिर्जापुर, मार्च 14 -- मिर्जापुर। सिटी ब्लाक के अमोई स्थित अपर प्राइमरी स्कूल परिसर में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हमारा आंगन हमारे बच्चे का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा और जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर जनपद के प्रत्येक ब्लाक के नोडल शिक्षक शुकुल, शिक्षक शंकुल, एक-एक आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और एक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीसी ट्रेनिंग प्रभात वाजपेयी,राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अध्यापक रविकांत द्विवेदी,एसआरजी सरिता तिवारी,संजय नीलम,रचना पाठक,नीतू यादव और शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.