वाराणसी, सितम्बर 29 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। नियोजन सचिव, अर्थ एवं संख्या महानिदेशक एवं जिले के नोडल अधिकारी डॉ. राजशेखर ने सोमवार को डीएम सत्येंद्र कुमार के साथ रोप-वे का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंट से रोप-वे के एक केबिन (गंडोला) में सवार होकर गोदौलिया तक यात्रा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य युद्धस्तर पर अभियान चलाकर पूरा कराने पर जोर दिया। इसके पूर्व उन्होंने नगर निगम की ओर से लहुराबीर-पिपलानी कटरा मार्ग पर निर्माणाधीन व्यावसायिक प्लाजा का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता को नजरअंदाज करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। काशी में बन रहा रोपवे भारत का पहला और दुनिया का तीसरा शहरी सार्वजनिक परिवहन (अर्बन ट्रांसपोर्ट) रोपवे है। यह 3.75 से 3.85 किमी की दूरी तय करेगा और कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक का सफर मात्र 1...