मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- शुक्रवार को विधिक माप विज्ञान के उपनियंत्रक मुकेश कुमार (नोडल अधिकारी गन्ना मिल) कानपुर जोन द्वारा त्रिवेणी शुगर मिल खतौली के मिल में लगे कांटो की गहनता से जांच की गयी। जांच किये गये कांटे सही पाये गये। जांच के समय कोई अनियमितता नही पायी गयी। जांच के समय स्वाती कौशिक उपनियंत्रक मेरठ जोन, पंचशील बौद्ध सहायक नियंत्रक सहारनपुर मंडल, कल्पना तोमर वरिष्ठ निरीक्षक खतौली, विमल कुमार वरिष्ठ निरीक्षक मेरठ, संजय कुमार वरिष्ठ निरीक्षक मुजफ्फरनगर मिल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा गन्ना किसान उपस्थित रहे। मुकेश कुमार उपनियंत्रक कानपुर जोन द्वारा अवगत कराया गया कि किसानों के हित में मिलगेट व गन्ना क्रय केन्द्रों की जांच आगे भी जारी रहेगी। घटतौली करने वालों को बक्सा नही जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.