बरेली, जनवरी 29 -- बरेली। जिला अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का नोडल अधिकारी ने गुरुवार को जायजा लिया। नोडल अधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी के साथ ही वार्ड की व्यवस्था देखी। बीते दिनों लखनऊ से आई टीम ने जिले में कई जगह स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। वहां व्यवस्था में कई खामियां मिली थीं। गुरुवार को नोडल अफसर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर इंतजार हुसैन जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक लगे वाटर कूलर चेक किया। सीवर की व्यवस्था देखी, पर्चा काउंटर और ओपीडी में साफ सफाई देखी। अस्पताल में लगे अग्निशमन उपकरणों की एक्सपायरी डेट की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.