संतकबीरनगर, अप्रैल 30 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में आगामी नौ मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के दृष्टिगत जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद न्यायालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जनपद न्यायाधीश-पॉस्को, नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार के द्वारा किया गया।बैठक में नोडल अधिकारी ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों से आवाहन किया कि वह अपने-अपने विभाग एवं कार्यालय में 09 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। कलेक्ट्रेट से प्रभारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं तथा ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण के ल...