मुजफ्फर नगर, जून 7 -- शासन के द्वारा नामित किए गए नोडल अधिकारी एंव सहायक निदेशक नगरीय निकाय अजय कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को जनपद की दस निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सफाई व्यवस्था को परखा है। बकरीद से पूर्व उन्होंने ईदगाह पर पहुंच कर सफाई का जायजा लिया है। वहीं शामली रोड के नाला सफाई का निरीक्षण किया है। शुक्रवार को नोडिल अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी मुजफ्फरनगर नगर पालिका पहुंचे। यहां पर उन्होंने सभी दस निकायों के अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश व्यवस्था, पेयजलापूर्ति आदि बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक की। वहीं अधिकारियों को विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिए। इसके बाद अजय कुमार त्रिपाठी ने ईओ डा. प्रज्ञा सिंह और चीफ योगेश कुमार के साथ ईदगाह की सफाई का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने नाला सफाई को परखा है। वहीं पर्यावरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.