संभल, जून 7 -- असमोली इलाके में शनिवार को नोडल अधिकारी ने अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिकों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दोनों क्लीनिकों को सील कर दिया। अवैध क्लीनिकों पर छापेमारी से झोलाछापों में हड़कंप मच गया। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी शनिवार दोपहर करीब दो बजे टीम के साथ गांव शाहबाजपुर कलां स्थित लाल मस्जिद के पास संचालित क्लीनिक संचालक से दस्तावेज मांगे, लेकिन वह दिखा नहीं सके। उसके बाद नोडल अधिकारी ने क्लीनिक को सील कर दिया। उसके बाद टीम तेलीपुरा सैंधरी पहुंची। जहां एक क्लीनिक पर छापा मारा। जांच के दौरान दोनों क्लीनिक आवश्यक मानकों और वैध अभिलेखों के बिना संचालित पाए गए। यह भी पढ़ें- छापेमारी कर चार पैथालॉजी व क्लीनिक कराए गए सील नोडल अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि विभाग को इन क्लीनिकों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। ...