महोबा, अप्रैल 30 -- महोबा, संवाददाता। नोडल अधिकारी ने गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर तौल की जानकारी हासिल करते हुए किसानों से बात कर तौल में तेजी के निर्देश दिए। कहा कि केंद्र में जो किसान पहले आते है उनकी तौल पहले कराई जाए। गुरुवार को गेहूं खरीद के लिए चित्रकूटधाम मंडल के नोडल अधिकारी बनाए गए विशेष सचिव ग्राम्य विकास जयनाथ यादव ने कबरई और नहदौरा में पीसीएफ के गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारियों से बारदाना आदि के बारे में जानकारी हासिल की। केंद्र में छायादान, पानी आदि की व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की। तौल कराने आए किसानों से बात करते हुए फीडबैक लिया। कहा कि तौल कराने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। कहा कि तौल के लिए दस दिन का समय बढ़ाया गया है। खतौनी न होने पर किसानों को त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.