आजमगढ़, जुलाई 10 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। शासन से मनोनीत नोडल अधिकारी डॉ. अमित वर्मा ने शुक्रवार देर शाम तहसील क्षेत्र के अस्थायी गोआश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सेर्रा, मौलानीपुर और मियांपुर बासदेवा गोआश्रय में व्यवस्थाओं की हकीकत खंगाली। निरीक्षण के दौरान सेर्रा में 268, मौलानीपुर में 200 व मियांपुर बासदेवा में 390 गोवंश संरक्षित पाए गए। नोडल अधिकारी ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी मेंहनगर डॉ. वाईके यादव से गोवंशों को लगाए जा रहे गलाघोंटू के टीके के बारे में जानकारी ली। डॉ. यादव ने बताया कि सभी गोवंशों को टीका लगाया जा चुका है। नोडल अधिकारी ने बारिश के मौसम में गोआश्रयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलजमाव न होने दिया जाए। इसके साथ ही मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव नियमित...