सहारनपुर, नवम्बर 29 -- सहारनपुर। निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु स्थापित एवं संचालित गौआश्रय स्थलों के संचालन के संबंध में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी प्रबन्ध निदेशक, प्रादेशिक कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि वैभव श्रीवास्तव द्वारा जनपद भ्रमण किया गया। उन्होंने कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता में शामिल गोवंश संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए। नोडल अधिकारी द्वारा कान्हा गौशाला के निरीक्षण में गोवंश के गोबर से बन रहे उत्पाद धूप बत्ती, संभरानी कप, मुर्तियां, गोबर के लट्ठे, वर्मी कम्पोस्ट, दीपक, राखी, गुलाल तथा गोमूत्र से बन रहे फिनाईल, साबुन के निर्माण को देखा और कान्हा गौशाला की व्यस्थाओं से सन्तुष्ट हुए तथा गोवंश के गोबर व गोमूत्र से बन रहे उत्पादों से प्रभावित हुए। सीडीओ सुमित रोजश महाज...