मिर्जापुर, अप्रैल 18 -- जिगना। क्षेत्र के विंध्याचल केवटान गांव में एक हाल में शुक्रवार को संपन्न हुई चौपाल में नोडल अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा सुशांत सिंह के विलंब से पहुंचने पर सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जमकर क्लास लिया। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी के नदारद रहने पर विधायक ने शासन स्तर पर लिखित शिकायत की चेतावनी दी। इस दौरान उपायुक्त मनरेगा ने सफाई पेश की कि मुख्य विकास अधिकारी की मीटिंग में व्यस्त रहने से चौपाल में आने में विलंब हुआ। बीडीओ रामपाल ने बताया कि नोडल अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हैं, फिर भी विधायक के तेवर ढीले नहीं पड़े। आपूर्ति निरीक्षक अनुराग ने सफाई देने की कोशिश की तो विधायक भड़क गए। यह भी पढ़ें- नल जल योजना का नहीं मिल रहा समुचित लाभ कहा कि आपूर्ति का अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। इस दौरान विधायक ने केंद्र...