इटावा औरैया, नवम्बर 8 -- इटावा, संवाददाता। शहर के ग्वालियर रोड स्थित श्री सिद्ध शनि धाम मंदिर की स्थापना दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार की देर शाम वृद्धा आश्रम सेवा समिति 15 वीं भव्य शनि शोभायात्रा शहर में निकाली गई। जगह-जगह आरती पूजन व पुष्प बरसा कर यात्रा का स्वागत किया गया। सुबह भगवान शनिदेव का मंदिर का महंत चंद्रभान जौहरी ने तैलाभिषेक के साथ हवन पूजन कर विशेष श्रृंगार किया गया। शाम 7:00 बजे के बाद शहर के रामलीला मैदान से शनि शोभायात्रा शुरू हुई। यात्रा से पूर्व ग्वालियर के प्रसिद्ध शनिश्चरा धाम मंदिर के महंत रोहित दास महाराज, शिक्षा सेवा चयन आयोग की सदस्य सीमा शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता, महंत चंद्रभान जौहरी व कार्यक्रम संयोजक नितिन चतुर्वेदी ने भगवान गणेश व न्याय के देवता भगवान शनि देव की आरती उतारी। रामलीला मैदान से शुरू हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.