नोट डबल करने वाले गिरोह का सिंहासनी कनेक्शन खंगाल रही पुलिस
गोपालगंज, जून 3 -- गोपालगंज।महम्मदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को गिरफ्तार किए गए रुपए डबल करने वाले गिरोह के तीन युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनका संबंध बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिंहासनी गांव में पकड़े गए बड़े ठगी गिरोह से तो नहीं है। गौरतलब है कि 14 मई की रात सिंहासनी गांव में प्रदीप पूरी के घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 95 लाख 27 हजार रुपये नकद और ढाई लाख रुपये से अधिक मूल्य के कागज भरे बंडल बरामद किए थे। मामले में 13 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था। इधर, महम्मदपुर में पकड़े गए पूर्वी चंपारण के तीन युवकों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- रुपए डबल करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) राजेश कुमार ने बताया कि आरोपितों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.