मोतिहारी, जनवरी 6 -- मोतिहारी/रक्सौल, निसं/एसं। नेपाल पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह के दो सदस्यों को मशीन और अन्य उपकरणों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बारा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान कलैया उपमहानगरपालिका-2 कबलपुर निवासी 42 वर्षीय गौरीशंकर यादव और फेटा गांव पालिका-3 निवासी 28 वर्षीय रवि कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है। रवि वर्तमान में मोतिहारी स्थित पतौरा के लाला टोला में रह रहा था। जांच शुरू: पुलिस ने इस कार्रवाई की शुरुआत 31 दिसंबर 2025 को की थी। उस दिन काठमांडू के गोकर्णेश्वर से 1,000 के 93 नकली नोटों के साथ छह लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान गौरीशंकर यादव की संलिप्तता सामने आई। यादव ने खुलासा किया कि रवि कुमार श्रीवास्तव बड़े पैमाने पर नकली नोट छापने का काम करता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.