आरा, जुलाई 7 -- आरा। नोट्रे डेम हाई स्कूल की ओर से सीआईएससीई जोनल कैरम टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें बिहार एवं झारखंड के विभिन्न सीआईएससीई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एन. रूंगटा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. के. एन. सिन्हा (पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं वरिष्ठ चिकित्सक) और मोहम्मद सैफ (सचिव, भोजपुर चेस एसोसिएशन) उपस्थित रहे। संचालन अंपायर मो. रेहान खान, मो. आमिर हसन खान और आमिर खान ने किया। निदेशक अजीत कुमार सिंह, उप प्राचार्या अनीता कुमारी भी उपस्थित रहे। मंच संचालन डेविड सर और स्मृति मैडम ने किया। यह भी पढ़ें- जोनल कैरम प्रतियोगिता में डॉन बॉस्को अकादमी का शानदार प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...