झांसी, मई 8 -- झांसी, संवाददाता । सीपरी बाजार थाना क्षेत्र शुक्रवार को रॉयल सिटी के फ्लैट में छापा मार कर पकड़ा गया सट्टा कितने बड़े पैमाने पर चल रहा था, यह बरामदगी से जाहिर हो रहा है। पुलिस फ्लैट में घुसी तो अंदर सोने के बिस्किट, जेवरों का जखीरा और नोटों का अंबार मिला। अंदर मौजूद महिलाएं 12 मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा लगवाया जा रहा था। नगदी इतनी ज्यादा थी कि गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई। इसके देर रात तक पुलिस नोटों को गिनती रहीं। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि रॉयल सिटी एलएस-9 फ्लैट में आईपीएल मैचों पर ऑन लाइन सट्टा खिलवाया जा रहा था। बैगों में कैश भरा था। 100, 200, 500 रुपए के नोटों के बंडल पाए गए हैं। कुल 18.92 लाख रुपए नगद मिले। यह भी पढ़ें- फ्लैट में मिला कुबेर का खजाना, सोने के बिस्किट और जेवरों का जखीरा, नोट गिनते-गिनते थक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.