नोटों की गड्डी का झांसा देकर महिला के सोने के कुंडल ठगे
मेरठ, जून 4 -- ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने रेलवे स्टेशन का रास्ता पूछकर महिला से बातचीत शुरू की, फिर खुद को भूखा बताकर रुपये मांगे और नोटों की गड्डी का लालच देकर सोने के कुंडल ठग लिए। भगवतपुरा निवासी उषा शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर वह दवा लेने के लिए घर से निकली। लौटते समय ओडियन सिनेमा के पास एक युवक ने उन्हें रोककर रेलवे स्टेशन का रास्ता पूछा। युवक ने खुद को भूखा बताते हुए खाने के लिए 20 रुपये मांगे। युवक ने 500 रुपये का नोट दिखाते हुए कहा कि उसके पास खुले पैसे नहीं हैं। उसने महिला को नोटों की गड्डी जैसा एक पैकेट थमा दिया और अपने झांसे में ले लिया। इस दौरान युवक ने महिला से उनके कानों के सोने के कुंडल उतरवा लिए और उन्हें रूमाल में बांधने का नाटक करने लगा। कुछ देर बाद युवक गांठ लगा रूमाल महिला को थमाकर चला गया। युवक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.