कोडरमा, अक्टूबर 1 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), 2026 के तहत 'नो मैपिंग' एवं 'एनॉमलीज' से संबंधित नोटिसों के निष्पादन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने बताया कि 'नो मैपिंग' एवं 'एनॉमलीज' के कारण नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं अथवा नागरिकों के घर जाकर संबंधित बीएलओ आवश्यक दस्तावेज एकत्र करेंगे। इसके आधार पर संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि नोटिस प्राप्त करने वाले नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज जमा करने के लिए भारत निर्वाचन...