सासाराम, जनवरी 8 -- सासाराम। तारांचडी स्थित वन विभाग की जमीन पर निवास कर रहे 35 लोगों को नोटिस भेजे जाने पर अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों ने गुरूवार को कार्यालय का घेराव किया। घेराव का नेतृत्व माले नेता अशोक बैठा ने किया। बताया कि वन विभाग द्वारा नोटिस भेज जमीन खाली करने को कहा गया था। बताया कि नोटिस भेजना वन अधिनियम 2006 व उससे पहले की कानून में भी अनुसूचित जनजाति के लिए बनाए गए कानून और उसमें दिए गए अधिकारों का हनन है। मामले में वन विभाग के सहायक वन संरक्षक चौहान शशि भूषण कुमार सिन्हा ने बताया कि फिलहाल नोटिस भेजा गया है। उनका भी पक्ष जाना जा रहा है। मौके पर रीता देवी, सोनी देवी, मिथलेश राम, शीला देवी, माधुरी देवी, विनोद कुमार बहेलिया, विजय राम, भानू प्रकाश, शशिकांत यादव निराला, सोनू दबंग आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.