अल्मोड़ा, मई 2 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। कब्रिस्तान के पास अतिक्रमण पर प्रशासन की ओर से हटाने का नोटिस भेजा गया। नोटिस के बाद निर्माणकर्ता ने खुद ही अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है। प्रशासन के मुताबिक, कर्बला क्षेत्र में एक व्यक्ति की ओर से कब्रिस्तान के पास अवैध निर्माण किया गया था। लोगों की ओर से इसकी सूचना प्रशासन की दी गई। प्रशासन ने मामले की जांच की तो अवैध निर्माण पाया गया। इस पर निर्माणकर्ता को 7 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि जारी नोटिस के बाद निर्माणकर्ता ने स्वयं ही अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है। इससे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की विधि-विरुद्ध स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। कहा कि प्रशासन अवैध निर्माणों को लेकर पूरी तरह सतर्क है। अतिक्रमण के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोग...