संभल, सितम्बर 2 -- स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। विभाग की ओर से पहले ऐसे वाहन संचालकों को नोटिस जारी कर परमिट, फिटनेस समेत जरूरी दस्तावेज पूरे कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कई वाहन संचालकों ने निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं कराई। अब ऐसे स्कूली वाहनों को परिवहन विभाग ने रेड लिस्ट में शामिल कर लिया है। रेड लिस्ट में शामिल वाहनों की निगरानी की जाएगी। विभागीय जांच के दौरान यदि इनमें से कोई वाहन सड़क पर स्कूली बच्चों को लेकर संचालित मिलता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वाहन को मौके पर ही बंद कराने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से उन स्कूल संचालकों और वाहन मालिकों में खलबली है, जिन्होंने नोटिस मिलने के बाद भी वाहनों की ...