चक्रधरपुर, सितम्बर 10 -- चक्रधरपुर। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को राजा नरपति सिंह बालिका विद्यालय में बूथ संख्या 203 से 206 तक के नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई की गई। इस दौरान निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के दावों और प्रस्तुत दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। सुनवाई के दौरान संबंधित मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचित 12 मान्य दस्तावेजों में से किसी एक के माध्यम से अपनी पात्रता प्रमाणित करने का अवसर दिया गया। दस्तावेजों की जांच और आवश्यक सत्यापन के बाद पात्र मतदाताओं के नाम एवं विवरण को नियमानुसार मतदाता सूची में सुरक्षित और अद्यतन रखने की कार्रवाई की जा रही है। कैंप में पहुंचे कई मतदाताओं ने बताया कि सही जानकारी नहीं मिलने के कारण उन्हें आवश्यक दस्तावेज खोजने और जमा करने में परेशानी हो रह...