लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातायूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में 3.26 करोड़ लोगों को नोटिस दी गई थी। नोटिस पाने वाले 99 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की सुनवाई का काम पूरा हो चुका है। 27 मार्च तक सुनवाई की जानी है लेकिन इससे 12 दिन पूर्व ही काम लगभग पूरा हो चुका है। अब नए मतदाता बनने को आए फॉर्म-6 व नाम कटवाने को आए फॉर्म-7 का सत्यापन चल रहा है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा का कहना है कि नोटिसों पर सुनवाई के काम में मतदाताओं को कोई कठिनाई न हो इस पर पूरा ध्यान दिया गया। लोगों की सुनवाई घर के पास बूथ ही सुनवाई के लिए अधिकारियों को प्रेरित किए जाने व खुद सुनवाई पर न जा पाने की स्थिति में दूसरे को दस्तावेज लेकर भेजने की भी सुविधा देने का ही नतीजा है कि सुनवाई का काम तेजी से हुआ। कुल 3.26 कर...