मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- निजी स्कूलों में निर्देशों के बाद भी एनसीईआरटी किताबें न लगाने वाले स्कूलों ने नोटिस के बाद अपना रुख बदल लिया है। अपने कोर्स में बदलाव कर एनसीईआरटी की किताबों को शामिल कर लिया है। अभिभावकों की मेहनत और शिक्षा विभाग की सख्ती रंग ला रही है। डीआईओएस के निर्देश पर गठित 16 सदस्यीय टीम ने बीते सप्ताह 55 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था। जिसके बाद बीते सोमवार को आई रिपोर्ट में सामने आया कि 10 स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक की एनसीईआरटी की किताबें पूरी तरह गायब हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए डीआईओएस ने सभी दस स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया। जिसमें तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसमें स्कूलों ने गुरुवार को स्पष्टीकरण देते हुए अपने कोर्स में एनसीईआरटी को शामिल कर लिया है।-वर्जन :सभी दस स्कूलों ने अपने कोर्स में एनसीईआरट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.