बरेली, अप्रैल 14 -- नोटिस की मियाद खत्म होने से पहले ही मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कोहाड़ापीर से नैनीताल रोड तक प्रस्तावित सड़क निर्माण और अतिक्रमण पर कार्रवाई को लेकर सोमवार को व्यापारियों ने वनमंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना के कार्यालय पर बैठक कर अपना पक्ष रखा। मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को बुलाकर उनसे भी चर्चा की। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री सुदेश अग्रवाल ने कहा कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी की है तो नगर निगम उस पर कैसे कार्य कर रहा है। यदि सड़क का हस्तांतरण हुआ है तो उसके प्रमाण सार्वजनिक किए जाएं। व्यापारियों ने मांग की कि पीडब्ल्यूडी के नक्शे के अनुरूप सड़क की चौड़ाई की नपत कराई जाए और जो लोग सड़क की सीमा में आ रहे हैं, उन्हें पर्याप्त समय दिया जाए। साथ ही प्रस्तावित सड़क का रोडमैप, कार्य योजना और कार्यदायी संस्था की जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.