नोटिस देने गए सीबीआई हेड कांस्टेबल से हाथापाई
गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। लोहिया नगर में सरकारी नोटिस देने पहुंचे सीबीआई के हेड कांस्टेबल के साथ गाली-गलौज और हाथापाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि नोटिस लेने से इनकार करने के बाद पिता-पुत्र ने हेड कांस्टेबल के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके हाथ से नोटिस की प्रतियां जबरन छीन लीं। आरोपियों ने उन्हें दोबारा वहां न आने की धमकी भी दी। शिकायत पर सिहानी गेट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण सीबीआई नई दिल्ली में तैनात हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात राजेंद्र सिंह धामा ने सिहानी गेट थाने में शिकायत देकर बताया कि एक मामले से जुड़े सरकारी नोटिस को लोहिया नगर स्थित पते पर देने गए थे। वहां पहुंचने पर उन्हें मकान का चौकीदार मिला। चौकीदार ने बताया कि अरुण मोहन बंसल ऊपर हैं। आरोप है कि चौकीदार के ऊपर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.