अयोध्या, जून 10 -- अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर हलवारा में एक दर्जन मकानों की बाउंड्री वॉल और पिलर गिराकर विभागीय कार्रवाई की गई है। पीड़ितों का आरोप है दाखिल खारिज और बैनामा कराने के बाद लोगों द्वारा निर्माण कार्य कराया गया। इस बीच किसी ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई। भूमि मालिकों को बिना बताए अब कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित रितेश मिश्रा ने बताया डेढ़ दशक पहले से लोग यहां जमीन खरीद कर भवन का निर्माण कर रहे हैं। गुरुवार को लेखपाल कुमकुम निषाद की मौजूदगी में एक दर्जन लोगों की बाउंड्री और पिलर को गिरा दिया गया। हालांकि जैसे जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई कार्रवाई पर विराम लगा। पीड़ित अब शुक्रवार को समूह में डीएम से मुलाकात कर सत्यता की पुष्टि करेंगे। संवाददाता द्वारा अधिक जानकारी के लिए एसडीएम सदर और लेखपाल को फोन मिलाया गया ल...