आगरा, अप्रैल 26 -- नोटिस तामील कराने गए दरोगा पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला जानकारी में आने पर पुलिस अधिकारियों ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को पातीराम पुरा की महिला ओमवती देवी ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना पिनाहट में तैनात दरोगा केपी सिंह उनके घर नोटिस तामील कराने गये थे। वहां सोनू दिवाकर को पकड़ने का एक 48 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। सोनू दिवाकर ने दरोगा के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए डीसीपी पूर्वी के यहां शिकायत की थी। रविवार को दरोगा को डीसीपी पूर्वी द्वारा निलंबित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक पिनाहट वीपी गिरि ने बताया कि दरोगा को निलंबित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.