आजमगढ़, नवम्बर 26 -- मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर तहसील क्षेत्र के पवई गांव में लोक निर्माण विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर गांव के ही एक व्यक्ति ने अपना घर बना लिया गया है। विभाग द्वारा 15 दिन पहले अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमणकर्ता को नोटिस जारी किया था। समय बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। क्षेत्र के जल्दीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पवई -खैरुद्दीनपुर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अतिक्रम कर घर बना लिया गया है। उप जिलाधिकारी फूलपुर के निर्देश पर राजस्व टीम द्वारा पैमाइश करायी गयी थी। पैमाइश के बाद लाल निशान लगा दिया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमणकर्ता को 15 नवंबर तक खुद से अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश दिया था। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी अतिक्रमणकर्ता द्वारा अतिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.