मेरठ, अप्रैल 27 -- सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर में आवास विकास परिषद की ओर से चस्पा किये जा रहे नोटिसों को लेकर व्यापारियों ने जवाब तैयार करना शुरू कर दिया। व्यापारी जवाब न सिर्फ आवास विकास परिषद दफ्तर में फोटो-वीडियो एवं अन्य दस्तावेजों के साथ जमा करेंगे बल्कि अधिवक्ता के जरिए सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के दौरान भी अपना पक्ष रखवाएंगे और मजबूती से पैरवी कराएंगे। व्यापारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के लिए वह अपने स्तर से सामूहिक तौर पर अधिवक्ता करने में जुटे हैं। अधिवक्ताओं के जरिए अपना पक्ष कोर्ट में रखेंगे। अफसर बोले- सील तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लगाईहर्ष स्पेशली एबल्ड केयर फाउंडेशन के अध्यक्ष गौतम पाल द्वारा सेंट्रल मार्केट मामले में लिखे गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र एवं आईजीआरएस...