मेरठ, अप्रैल 29 -- सेंट्रल मार्केट मामले में भवनों पर नोटिस चस्पा होने के बाद से हथौड़े की आवाज तेज हो गई है। व्यापारी सेटबैक को कब्जाकर किए गए अवैध निर्माणों को स्वयं ही तोड़ने लगे हैं। व्यापारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन तो करना ही होगा। अब उन्हें राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसलिए भवनों को उनके मूल स्वरूप में लाने के लिए स्वयं ही अवैध निर्माणों को तोड़ रहे हैं। अगर 15 दिन के अंदर अवैध निर्माण नहीं हटाएंगे तो इसके बाद परिषद की टीम अवैध निर्माणों को तोड़ेगी। इसमें ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।नौ अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने सील हुए 44 भवनों के अलावा बाकी बचे हुए 815 भवनों के सेटबैक पर किए गए अवैध निर्माण को हटाने के आदेश दिए थे। कोर्ट ने व्यापारियों को नोटिस देकर दो महीने के अंदर अवैध निर्माण हटाने को कहा था। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.