नोटिस चस्पा किया तो अंगूठी में तालाब की भूमि से हटी मूर्तियां
आगरा, जून 15 -- ग्राम अंगूठी स्थित तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन की टीम तैयारियों में जुट गई है। एसडीएम सदर सचिन राजपूत के निर्देश पर 17 जून को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सात दिन का नोटिस अतिक्रमण हटाने को दिया तो सोमवार को धार्मिक स्थल से खुद ही लोगों ने मूर्तियों को हटा दी। तहसील प्रशासन की ओर से तालाब की भूमि पर बने धार्मिक स्थलों पर बुधवार को नोटिस चस्पा कर सात दिन के भीतर स्वयं कब्जा हटाने का अवसर दिया गया। एसडीएम सदर सचिन राजपूत के मुताबिक एनजीटी के आदेशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। निर्धारित तिथि पर राजस्व विभाग और पुलिस टीम की मौजूदगी में कार्रवाई की जाएगी। वहीं तालाब की भूमि पर अतिक्रमण के मामले में तहसीलदार सदर के न्यायालय ने बेदखली का आदेश पारित किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.