कानपुर, दिसम्बर 30 -- किदवईनगर थाने में तीन साल पहले दर्ज हुए ठगी के एक मामले में फरार चल रहे फिरोजाबाद निवासी एक आरोपित के घर पर पुलिस नोटिस चस्पा करने पहुंची, तो घर की दीवार पर लिखा पाया कि इस मकान का मालिक चोर है। हालांकि पुलिस नोटिस चस्पा कर लौट आई है। किदवईनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि वर्ष 2022 में दर्ज मामले में जैन नगर खेड़ा के उत्तर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर निवासी उमेश चंद शर्मा उसकी पत्नी सविता, बेटे धीरज व विवेक और बेटी काजल वांछित हैं। इन पर चिट-फंड कंपनी खोलकर जनता का पैसा दोगुना करने और फिरोजाबाद में जमीन दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने का झांसा दिया गया था। एसएसआई नीरज द्विवेदी ने फरार वांछितों के घर नोटिस चस्पा कर दिया है। अगर निर्धारित समय में न्यायालय के सामने पेश नहीं हुए तो जल्द मकान कुर्क करने की का...