रांची, अगस्त 5 -- रांची, संवाददाता। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीओ) कार्यालय की ओर से दो दर्जन से अधिक अधिवक्ताओं को कारणपृच्छा नोटिस जारी किए जाने के विरोध में रांची जिला बार एसोसिएशन (आरडीबीए) का आंदोलन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। जिसके कारण करीब ढाई हजार मुकदमों की सुनवाई टल गई। पुराने वकालतखाना का ताला पूरे दिन नहीं खोला गया, जिससे वहां पहुंचे कई अधिवक्ताओं को बाहर बैठकर समय बिताना पड़ा। कुछ वकील नाराज नजर आए। वहीं, नए बार भवन का मुख्य गेट केवल आने-जाने के लिए खोला गया। भवन के भीतर भी इक्का-दुक्का अधिवक्ता कुर्सियों पर बैठे नजर आए, लेकिन किसी ने न्यायिक कार्य नहीं किया। आरडीबीए की एडहॉक कमेटी के सदस्य संजय कुमार विद्रोही ने बताया कि आमसभा के निर्णय के अनुरूप गुरुवार को भी न्या...