लातेहार, अप्रैल 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में अवैध ढंग से संचालित चिमनी और बंगला ईंट भट्ठा संचालको पर नोटिस देने के बाद भी कार्रवाई की सूचना नही मिली है। किस ईंट भट्ठा संचालकों ने अंचल कार्यालय को कौन सी सम्बन्धित कागजात उपलब्ध कराया या नही , यह भी स्पष्ट नहीं किया जा सका है। बता दे कि बरवाडीह में जितने भी ईंट भट्ठा संचालित हो रहे हैं , किसी के पास आवश्यक कागजात नही रहने की बात कही जा रही है। अंचल कार्यालय के द्वारा कई ईंट भट्ठा संचालको को नोटिस जारी कर सम्बन्धित कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। उन ईंट भट्ठा संचालको को इसके लिए तारीख पर तारीख भी दिया गया, लेकिन अब तक सब ढाक के तीन पात ही साबित हुए हैं। यह भी पढ़ें- ईंट भट्ठों व होटलों में बाल श्रमिकों से बेरोक टोक लिया जा रहा है काम अंचल कार्यालय के द्वारा इस बारे में ...