लखीमपुरखीरी, जनवरी 10 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाकेगंज के अधीक्षक द्वारा आशा बहुओं को नोटिस जारी किए जाने के बावजूद आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ा। शुक्रवार को आशा बहुएं लखनऊ कूच कर गईं और अपने प्रांतीय संगठन के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि सीएचसी बाँकेगंज के प्रभारी अधीक्षक द्वारा आशा बहुओं को नोटिस जारी कर स्पष्ट किया गया था कि शासनादेश के अनुसार धरना-प्रदर्शन एवं हड़ताल पर रोक है। इसके बावजूद आशा बहुओं ने नोटिस को नजरअंदाज करते हुए संगठन के आह्वान पर लखनऊ पहुंचकर प्रदेशव्यापी आंदोलन में भाग लिया। आशा बहुओं का कहना है कि उनकी विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा है, जिस कारण वे प्रदेश स्तर पर अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आशा बहुओं की हड़ताल और आंदोलन से स्वास्थ्य विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.