गाजीपुर, फरवरी 10 -- सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान निर्वाचन नियमावली से मिलान न होने पर जारी नोटिस के निस्तारण में कासिमाबाद तहसील में लापरवाही करने का आरोप लोगों ने लगाया। संबंधित अधिकारी घंटों गायब रह रहे हैं। जिससे याचिकर्ताओं को कई कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। साथ ही याचिकर्ताओं ने एक नायब तहसीलदार के व्यवहार पर भी आपत्ति जताई है। कुलदीप कुमार ने बताया कि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/नायब तहसीलदार के ऑफिस में 6 फरवरी को प्रपत्र जमा करना था। लेकिन उसी दिन नियत समय पर वह नहीं थे। 10 फरवरी मंगलवार को भी अपने टेबल से गायब थे। आरोप है कि प्रपत्र जमा करने के लिए कहने पर अपशब्द भी बोला। साथ ही मौजूद पुलिसकर्मियों से उनका मोबाइल छिनवा लिया। इसी तरह विमला, रुपेश कुमार सहित दर्जनों लोगों ने गलत व्यवहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.