फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- शमसाबाद, संवाददाता। नोटिस का जवाब देने के लिए शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर लोगों की भीड़ रही। दिन भर लोग आते जाते रहे। नोटिस के निस्तारण के लिए दस्तावेज सौंपे। 115 नोटिसों का निस्तारण किया गया। ब्लाक सभागार में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। जिनको नोटिस मिला था वह अपने दस्तावेज लेकर पहुंचे। पहले टीम को दिखाया और फिर आवश्यक कागजात जमा किये। ब्लाक परिसर में दिन भर गहमा गहमी का माहौल बना रहा। डयूटी पर मौजूद अधिकारी ने बैठकर मतदाताओं के नोटिस की जांच की और जो दस्तावेज वे लेकर आये उनका सत्यापन कर जमा कराया। एसआईआर नोटिस से संबंधित कार्य अब तेजी पकड़ गया है। जिसके चलते सुबह से शाम तक अधिकारी इसके निस्तारण में लगे रहे। मतदाताओं ने प्रशासन की इस व्यवस्था पर संतोष जताया। कहा कि समयवद्ध तरीके से कार्य होने से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.