बगहा, अप्रैल 29 -- कौशल झा बेतिया, विधि संवाददाता। आगामी 9 मई को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत में चिन्हित वादों में जारी नोटिस का तामिला आगामी 3 मई तक हर हालत में कराएं नोडल अधिकारी। उक्त बातें मंगलवार को जिले के विभिन्न थानों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक में सीजेएम आनन्द कुमार त्रिपाठी ने कहीं।उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि लोक अदालत में निपटाए जाने वाले वादों में जारी नोटिस का तामिला पक्षकारों को हर हाल में 3 मई तक कराना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पाण्डेय ने उपस्थित विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारियों से कहा की प्रधान जिला जज अनामिका टी के द्वारा आए दिन इसकी समीक्षा की जा रही है। यह भी पढ़ें- अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों ने की बैठक नोटिस का तामिला ससमय सुनिश्चित कर...