एटा, मई 2 -- स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व में दिये गये नोटिस का जबाव न देने और पुन: शिकायत होने पर जैथरा में संचालित अपंजीकृत अस्पताल एएमईएस मल्टी स्पेशिलिटी सेंटर को सील कर दिया। शनिवार को की गई कार्रवाई में एसीएमओ डा. सतीश चंद्र नागर, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने हॉस्पीटल संचालक को सील करने के बाद नोटिस भी थमाया है। कार्रवाई से अन्य अपंजीकृतों में हड़कंप मच गया। शनिवार दोपहर बाद एसीएमओ डा. सतीश चंद्र नागर, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी, एमओआईसी जैथरा डा.राहुल चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ जैथरा स्थित एएमईएस मल्टी स्पेशिलिटी सेंटर पर पहुंचे। जहां पर भर्ती मरीजों को अस्पताल से बाहर निकलवाया। उसके बाद हॉस्पीटल को सील करने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के उपरांत हॉस्पीटल संचालक को नोटिस भी दिया गया है। स्वास्थ्य टीम ने बताया कि हॉस्पीटल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.